फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीहाट जिले की मांग के लिए निकली रैली

Tue, 14 Jun 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
विज्ञापन
डीडीहाट में जुलूस निकालते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीडीहाट जिले की मांग को लेकर ध्रुव सेना के कार्यकर्ताओं ने नगर में रैली निकालकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में मांग की गई है कि इस माह के अंत तक डीडीहाट को जिला घोषित कर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की तैनाती की जाए।
विज्ञापन


ध्रुव सेना के संयोजक गुड्डू लाल शाह के नेतृत्व में गांधी चौक से शुरू हुए इस जुलूस में ढोल नगाड़ों के साथ कई ग्रामसभाओं के लोग शामिल हुए। गांधी चौक से नारों के साथ मुख्य बाजार होते हुए जुलूस एसडीएम कार्यालय पहुंचा। तहसील परिसर में हुई सभा में गुड्डू शाह ने कहा कि डीडीहाट के लोग जिले के लिए 1962 से संघर्षरत हैं। 54 सालों से अलग जिले की मांग करने वाली डीडीहाट की जनता को हमेशा राजनैतिक दलों ने गुमराह करने का काम किया है।

विकास के नाम से कोसों दूर डीडीहाट के लोगों ने अब अपनी अंतिम लड़ाई शुरू कर दी है, अगर अभी मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जिले का गठन नहीं किया तो डीडीहाट की जनता हजारों की संख्या में सड़कों पर उतर कर आंदोलन छेड़ देगी। ध्रुव सेना अब गांव-गांव जाकर लोगों को जिले के लिए होने वाले आंदोलन में शामिल होने और जिला बनने के बाद के ग्रामीण विकास की जानकारी देगी। जुलूस में किशोर कन्याल, बीसी जोशी, गजेंद्र गड़िया, दीवान मेहता, आनंद राम, परमानंद गिरी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें