फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीहाट, कनालीछीना, मुनस्यारी के 62 गांवों में बिजली नहीं

Sun, 03 Jul 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
बिजली नहीं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले के डीडीहाट, कनालीछीना और मुनस्यारी विकासखंड के कुल 62 गांवों में बिजली सप्लाई ठप है। अलबत्ता विद्युत विभाग की टीम ने भारी बारिश के बीच काम कर प्रमुख नगरों और कस्बों की सप्लाई को बहाल कर दिया है। मुनस्यारी जाने वाली लाइन हरड़िया के पास पोल बह जाने के कारण पूरी तरह डैमेज हो गई थी। मुनस्यारी के लिए शनिवार की रात अस्थायी रूप से बिजली सप्लाई बहाल कर दी गई है। जौलजीबी से तवाघाट, धारचूला तक अब बिजली की सप्लाई कर दी गई है। बंगापानी तहसील मुख्यालय के साथ साथ बरम में भी बिजली आ गई है।
विज्ञापन


विद्युत वितरण खंड धारचूला के अधिशासी अभियंता सीएस बसनेत ने बताया कि अस्कोट से बगड़ीहाट, मुनस्यारी से मदकोट, धारचूचा से जौलजीबी और उस तरफ तवाघाट तक बिजली सप्लाई सामान्य हो गई है। उन्होंने जानकारी दी कि जिलाधिकारी के आदेश पर सबसे पहले बस्तड़ी, सिंघाली की बिजली सप्लाई बहाल की गई। इन दोनों स्थानों पर बिजली व्यवस्था कर दी गई है। इसी तरह आपदा प्रभावित नौलड़ा के कुमालगौन में भी बिजली बहाल हो गई है। ईई के अनुसार अब तीनों विकासखंडों के 62 गांवों में बिजली सप्लाई बहाल की जानी है। इसके लिए तेजी से काम चल रहा है।

कुछ गांवों में सोमवार तक और कुछ में मंगलवार तक बिजली सप्लाई बहाल हो जाएगी। उन्होंने कहा कि अभी बिजली विभाग को हुए नुकसान का आकलन नहीं किया गया है। सबसे पहले बिजली सप्लाई बहाल करने पर ध्यान दिया गया है। उन्होंने दावे के साथ कहा कि अगले तीन दिन के भीतर सभी गांवों की बिजली सप्लाई बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें