फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़-तवाघाट नेशनल हाइवे अभी भी बंद

Sun, 03 Jul 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थल/मुनस्यारी/अस्कोट
विज्ञापन
बंदरलीमा के पास पैदल निकलते यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिथौरागढ़-तवाघाट एनएच चार दिन से बंद पड़ा है। पिथौरागढ़ से आगे बंदरलीमा से लेकर चर्मा तक मलबा और चट्टान गिरने के कारण इस रोड पर वाहनों की आवाजाही बंद है। इस कारण लोगों को पिथौरागढ़ से धारचूला, जौलजीबी, अस्कोट, ओगला, आपदा प्रभावित बस्तड़ी पहुंचने में लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सीमा सड़क संगठन इस रोड की मरम्मत का काम कर रहा है लेकिन चार दिन बीतने पर भी अब तक सड़क न खुलना बीआरओ की कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही है। सातशिलिंग से थल तक जाने वाली सड़क कुमालगांव के पास भारी चट्टान गिरने के कारण चार दिन से बंद है। थल जाने वाले यात्रियों को कम से कम तीन किलोमीटर की दूरी खतरनाक रास्ते से पार करनी पड़ रही है।

थल से मुनस्यारी जाने वाली सड़क हरड़िया और रातीगाड़ के पास बार बार मलबा आने से बंद हो रही है लेकिन इसमें अस्थायी रूप से यातायात चला हुआ है। इसी तरह मुनस्यारी-जौलजीबी रोड में भी मलबा आने का खतरा बना हुआ है। फिलहाल यह रोड खुली है। तवाघाट से पांगला जाने वाली रोड गस्कू के पास बंद है। मुख्य सड़कों के अलावा लगभग सभी आंतरिक मार्ग बंद हो गए हैं।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ में बंद पड़ी आंतरिक सड़कें 
तेजम से शामा
बलुवाकोट से पय्यांपौड़ी
बांसबगड़ से धामीगांव
नाचनी से बांसबगड़
बांसबगड़ से गूटी
बांसबगड़ से भैंसकोट
भैंसकोट से बजेता
मदकोट से चुलकोट
भूलाखेत से नरेत
डीडीहाट से सीराकोट
नौलड़ा से कट्यूड़ा
पौसा से पोस्तला
सानीखेत से चौलोड़ी
बांसबगड़ से कोटापंद्रपाला
अस्कोट से भागीचौरा
डिगौटी से घसाड़
सुवालेक से रसैपाटा

मुनस्यारी में रसोईगैस की किल्लत
मुनस्यारी। सड़क बंद होने के कारण मुनस्यारी में रसोईगैस की भारी किल्लत हो गई है। मुनस्यारी के लिए दो ट्रक रसोईगैस सिलेंडर लेकर आ रहे हैं लेकिन अब तक वह यहां नहीं पहुंचे हैं। गैस एजेंसी के मैनेजर बीआर कोहली ने कहा कि सड़क की स्थिति में थोड़ा सुधार आते ही ट्रक यहां पहुंच जाएंगे।

कानपुर के पर्यटकों का दल फंसा
मुनस्यारी। कानपुर से यहां आया पर्यटकों का दल मुनस्यारी-जौलजीबी मार्ग पर फंस गया। यह लोग कानपुर वापस जाने के लिए निकले थे। कानपुर के पर्यटक हितेश ने बताया कि मुनस्यारी से थोड़ा आगे बढ़ते ही सड़क बंद मिली। वह शनिवार की रात मुनस्यारी लौट आए। रविवार की सुबह उन्होंने मुनस्यारी-थल मार्ग से आगे का रुख किया है। घूमने के लिए यहां पहुंचे पर्यटक भारी परेशानी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें