फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: ढेक इलेवन और पाटन एफसी ने सेमीफाइनल में पहुंचे

Fri, 30 Oct 2026 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकास खंड लोहाघाट के बिशंग गांव स्थित टांण खेल मैदान में मिनी ओलंपिक खेल के तहत चल रही यूनिटी कप सीजन 3 फुटबाल प्रतियोगिता रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है। प्रतियोगिता के तीसरे और चौथे क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए ढेक इलेवन ए और पाटन एफसी की टीमों ने सेमीफाइनल में अपनी पक्की जगह बना ली है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल के संयोजन में आयोजित तीसरे क्वार्टर फाइनल में ढेक इलेवन ने बाबा इलेवन ढेरनाथ को 5-1 के बड़े अंतर से करारी शिकस्त दी।
वहीं चौथे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पाटन एफसी और चौड़ा एफसी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली जिसमें पाटन एफसी ने 2-1 से रोमांचक जीत दर्ज की। मैच में रेफरी की भूमिका रजत सामंत ने निभाई। आयोजकों ने बताया कि विजेता टीम को 31 हजार और उपविजेता को 21 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें