फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारचूला की पेयजल आपूर्ति चार दिन से ठप

Thu, 02 Jun 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
विज्ञापन
जल संस्थान का पुतला फूंका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कार्य कर रहे ठेकेदारों की लापरवाही से रॉक कटिंग करने के कारण गलाती-धारचूला पेयजल योजना ध्वस्त हो गई। जिससे पूरे धारचूला क्षेत्र की पेयजल सप्लाई भंग हो गई। नगर में चार दिन से पेयजल किल्लत है। जिससे आक्रोशित लोगों ने भाजपा मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश कापड़ी के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को मुख्य चौराहे पर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर जल संस्थान का पुतला फूंका।
विज्ञापन


कापड़ी ने कहा कि यह घोर लापरवाही है। पेयजल सप्लाई भंग होने से लोगों को गंदे स्रोत, नदी का पानी लाना पड़ रहा है। इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में ही जब ऐसी अव्यवस्था है तो अन्य स्थानों के बारे में खुद सोचा जा सकता है। इसलिए मुख्यमंत्री धारचूला को सिर्फ चुनाव के लिए ही अपना क्षेत्र न बताएं बल्कि यहां की समस्याएं भी सुलझाएं।

लोगों ने 48 घंटे में पेयजल सप्लाई बहाल न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अशोक नबियाल, हरीश धामी, कैलाश धामी, लक्ष्मण कौशल, इंद्र सिंह नपलच्याल, गणेश सिंह, राकेश तिवारी, हर सिंह, लीला कुंवर, राधा देवी, संजू खर्कवाल आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें