फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारचूला की संचार सेवा फिर ठप

Mon, 25 Jul 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, धारचूला (पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
बीएसएनएल के नेटवर्क फेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। सीमांत तहसील की संचार सेवा रविवार को फिर ठप हो गई। अब लोगों को बीएसएनएल की सेवाओं से भरोसा उठ गया है और निजी कंपनियों की संचार सेवा शुरू करने की मांग को लेकर आवाज उठाने लगे हैं। व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा ने कहा कि संचार सेवा ठप होने से व्यावसायिक गतिविधियों पर तो असर पड़ ही रहा है, लोगों को प्रमाणपत्र भी नहीं मिल पा रहे हैं। सबसे बड़ी समस्या रसोईगैस की बुकिंग के समय आ रही है।
विज्ञापन


अब रसोईगैस की बुकिंग फोन के जरिए हो रही है। रविवार को व्यापारियों की बैठक हुई, इसमें प्रस्ताव पारित किया गया कि धारचूला में किसी भी निजी कंपनी को अपनी संचार सेवा शुरू करने की अनुमति दी जाए। इस संबंध में केंद्रीय संचार मंत्री को भी ज्ञापन भेजा गया है।

उपभोक्ताओं का कहना है कि लंबे आंदोलनों के बाद भी बीएसएनएल की सेवाओं में कोई सुधार नहीं आ पा रहा है। ऐसे में अब निजी कंपनियों की सेवा शुरू करने की मांग को लेकर आंदोलन किया जाएगा। बैठक में प्रकाश गुंज्याल, नवीन खर्कवाल, राजेश कुटियाल समेत तमाम व्यापारी थे।
विज्ञापन



गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। गणाईगंगोली में चार दिन से बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा ठप है। नेट न चलने से बैंक, पोस्टआफिस, व्यापारियों के काम पर असर पड़ रहा है। बैंक, पोस्टआफिस के उपभोक्ता परेशान हैं। लोगों ने बीएसएनएल से जल्द इंटरनेट सेवा बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें