फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक हरीश धामी ने अवैध खनन के खिलाफ दिया धरना

विज्ञापन
धारचूला के तहसील मुख्यालय में विधायक हरीश धामी धरना देते हुए। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। विधायक हरीश धामी ने राज्य सरकार पर क्षेत्र में अवैध खनन को बढ़ावा देकर माफिया को संरक्षण देने का आरोप लगाया। अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग को लेकर उन्होंने तहसील मुख्यालय में दो घंटे धरना दिया।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ता बुधवार को विधायक हरीश के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय में जुटे और अवैध खनन के खिलाफ दो घंटे धरना देकर प्रदर्शन किया। विधायक ने कहा कि सीपीडब्ल्यूडी सोबला-ढाकर के लिए 42 किमी लंबी सड़क बनवा रहा है। इसमें ठेकेदार को स्टोन क्रशर लगाने की अनुमति भी मिली है। डामरीकरण के लिए स्टोन क्रशर लगाने वाली कंपनी सरकारी संरक्षण में स्टोन क्रशर का माल दूसरी जगह बेच रही है। इस कारण निर्माण कार्य बेहद धीमी गति से किया जा रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और स्टोन क्रशर चलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की। अन्यथा सड़क से लेकर विधानसभा और संसद तक आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन में नारायण दरियाल, डूंगर सिंह दानू, नेत्र सिंह कुंवर, रामू रोकाया, नरेंद्र सेलाल, अंशुल खेर आदि रहे।
क्रशर प्लांट शासन की अनुमति से लगा है। हॉटमिक्स और मौसम खराब होने के कारण डामरीकरण का कार्य नहीं हो पा रहा है। व्यवस्था सुधरते ही कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

- कपिल कुमार, सहायक इंजीनियर, सीपीडब्ल्यूडी।
विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे विधायक
धारचूला (पिथौरागढ़)। भाजपा नेता और ब्लॉक प्रमुख धन सिंह धामी ने विधायक के आंदोलन को विधानसभा चुनाव की तैयारी का कार्यक्रम बताया। कहा कि विधायक सस्ती लोकप्रियता पाने की कोशिश कर रहे हैं। चुनाव नजदीक आते देख अपनी नाकामियों को छुपाने और जनता के बीच दिशा भटकाने के लिए विधायक धरना दे रहे हैं। हालांकि निर्माण कार्य में कमी पाई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें