फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पाताल रुद्रेश्वर गुफा मंदिर में 2.29 करोड़ से विकास कार्य पूरे

Mon, 07 Sep 2026 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत पाटी विकासखंड के रमक स्थित ऐतिहासिक पाताल रुद्रेश्वर गुफा मंदिर परिसर में करीब 2.29 करोड़ रुपये की लागत से कराए गए विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य पूरे हो गए हैं। धार्मिक और पौराणिक स्थलों के संरक्षण एवं संवर्धन के तहत यहां श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए सुविधाओं का विस्तार किया गया है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग चंपावत की ओर से मंदिर परिसर में अवस्थापना और सौंदर्यीकरण के कार्य कराए गए हैं। मंदिर के समीप आधुनिक विजिटर सेंटर का निर्माण किया गया है। इसमें कैफे और रेस्टोरेंट की सुविधा भी विकसित की गई है जिसका संचालन जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
डीएम मनीष कुमार ने बताया कि मंदिर तक श्रद्धालुओं की आवाजाही सुगम बनाने के लिए करीब 170 मीटर लंबे ट्रैक रूट और पाथ-वे का निर्माण किया गया है। मार्ग पर धूप और बारिश से बचाव के लिए टिन शेड भी लगाया गया है। विकास कार्य पूरे होने से पाताल रुद्रेश्वर गुफा मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें