फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोक के बावजूद रातभर बजते हैं डीजे

Fri, 22 Apr 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
डीजे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इन दिनों विवाह का सीजन चल रहा है। प्रशासन ने रात के समय दस बजे के बाद तेज संगीत और डीजे बजाने पर रोक लगा रखी है, लेकिन इसका कम से कम इस नगर में तो खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। इस समय कॉलेज की परीक्षाएं चल रही हैं और तेज संगीत से परीक्षार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बृहस्पतिवार रात पुलिस ने नगर में घूमकर कुछ स्थानों पर तेज गति से बज रहे डीजे को बंद कराया। पुलिस ने अब रोज रात में गश्त के दौरान ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की है। कोतवाल ध्यान सिंह ने बताया कि दस बजे के बाद यदि कहीं से भी तेज संगीत की आवाज आएगी तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इधर, एसडीएम अनुराग आर्य ने बताया कि रात के समय तेज संगीत बजाने वालों पर पांच से दस हजार रुपये तक जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए यह नियम काफी पहले लागू कर दिया गया है। अब बार-बार इसके लिए नया आदेश जारी करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि अब ऐसे लोगों की चेकिंग की जाएगी। रात में दस बजे बाद यदि कहीं पर भी तेज गति का संगीत सुनाई दिया तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी। संबंधित मकान मालिक, बारातघर मालिक से जुर्माना वसूल किया जाएगा। यह नियम जिले की अन्य तहसीलों में भी इसी तरह लागू किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें