हाईकोर्ट के फैसले से कांग्रेसी खुश हो गए हैं। कांग्रेसियों ने कई स्थानों पर मिठाई बांटकर जश्न मनाया। कांग्रेस नेताओं ने न्यायालय के फैसले को लोकतंत्र की जीत बताया।
डीडीहाट में खुशी जाहिर करने वालों में ललित भंडारी, उदय सिंह मेहता, चंचल चौहान, गोविंद भट्ट, राजेंद्र बोरा, गुलाब बोरा, हयात सिंह, चंचल चौहान, संजय चुफाल, ललित चुफाल, पुष्पा देउपा, माया मेहता, द्रौपदी कफलिया शामिल थे।
कनालीछीना में ब्लाक प्रमुख प्रशांत भंडारी, शिवराज भंडारी, होशियार बिष्ट, हरीश उपाध्याय, जानकी उपाध्याय, नरेंद्र सिरोला, खुशाल दिगारी, भूपेंद्र दिगारी, आनंद दिगारी, रवि सिरोला, गोविंद सिरोला, गणाईगंगोली में कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष अशोक बोरा, देवेंद्र मेहता, श्याम सिंह पथनी, किशन राम, हरीश मेहता, फकीर बोरा और धारचूला में ब्लाक प्रमुख नेत्र सिंह कुंवर, भूपेंद्र थापा, जवाहर गर्खाल, ओपी वर्मा, बिंदु रौंकली, प्रेमा कुटियाल, लक्ष्मी रायपा, राजेश कुटियाल, अब्दुल कलाम जश्न में मौजूद थे।