पिथौरागढ़। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता भुवन पांडे ने जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की मांग की है। उन्होंने कहा है कि पांच लाख की आबादी वाले जिले के अस्पताल विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे हैं। जिला अस्पताल में कार्यरत सर्जन का भी स्थानांतरण देहरादून किया जा रहा है। यदि सर्जन स्थानांतरित हुए तो यहां केवल एक ही सर्जन रह जाएंगे। ऐसे में मरीजों को उपचार के लिए शहरों के अस्पतालों में जाना पड़ेगा।
उन्होंने कहा है कि बच्चों की स्वास्थ्य की जांच के लिए केवल एक बाल रोग विशेषज्ञ हैं। एक बाल रोग महिला अस्पताल में जन्म लेने वाले नवजात शिशुओं की जांच से लेकर जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों का उपचार कैसे करेंगे। सरकार स्वास्थ्य सुविधाएं देने में फेल साबित हुई है। उन्होंने बिना प्रतिस्थानी किसी भी चिकित्सक का स्थानांतरण न करने और शीघ्र बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती करने की मांग की है। संवाद