फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: लोनिवि सचिव ने धीमी गति से काम करने वाले अधिकारियों को लगाई फटकार

Wed, 18 Jun 2025 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। एक दिवसीय भ्रमण पर पिथौरागढ़ पहुंचे लोनिवि सचिव पंकज पांडेय ने वन विभाग के गेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने धीमी गति से चल रहे कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सुस्त गति से कार्य करने वाले अधिकारियों को फटकार भी लगाई।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में लोनिवि की ओर से किए जा रहे कार्यों से सचिव को अवगत कराया और वर्तमान में चल रहे निर्माण कार्यों की स्थिति से अवगत कराया। सचिव ने लोनिवि के सभी खंडों से आए अधिकारियों से किए जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी ली और जो कार्य धीमी गति से चल रहे हैं उन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने धीमी गति से काम करने वाले अधिकारियों को फटकार भी लगाई। उन्होंने कहा कि जनपद के विकास कार्य समय पर पूर्ण होने चाहिए। इस दौरान डीएफओ आशुतोष सिंह, सीडीओ डॉ. दीपक सैनी, एडीएम योगेंद्र सिंह, एसडीएम सदर वैभव कांडपाल सहित लोनिवि के इंजीनियर उपस्थित थे। इससे पूर्व सचिव पांडेय ने गुरना माता मंदिर में पूजा-अर्चना की। यहां डीएम विनोद गोस्वामी ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें