फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: आपात स्थिति से निपटने को जेसीबी मशीन रखें तैनात

Thu, 15 Jan 2026 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। संभावित बर्फबारी और पर्यटकाेंं के दबाव को देखते हुए बृहस्पतिवार को मुनस्यारी एसडीएम कार्यालय में समीक्षा बैठक हुई। इसमें यातायात व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं, सड़क सुरक्षा, होटल प्रबंधन, खाद्य आपूर्ति और आपदा प्रबंधन से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

एसडीएम आशीष जोशी ने बीआरओ को आपात स्थिति से निपटने के लिए जेसीबी मशीनों को हर समय तैनात रखने के निर्देश दिए। होटल और टैक्सी संचालकों को पर्यटकों से निर्धारित दर से अधिक शुल्क न लेने और प्रशासन के तय नियमों का पालन करने को कहा। उन्होंने पेट्रोल पंप संचालकों को आवागमन और संभावित आपात स्थिति के लिए पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सुचारु रूप से बनाए रखने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। एसडीएम ने संभावित आपात स्थिति में त्वरित राहत, सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें