पिथौरागढ़। अब हर विभाग को अपने कार्य सुशासन पोर्टल पर दर्ज करने होंगे। डीएम विनोद गोस्वामी ने 10 अप्रैल तक विभागीय कार्यों को पोर्टल पर फीड करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नए वित्तीय वर्ष में विभागों को प्राथमिकता के आधार पर कार्यों का चिह्नीकरण करना होगा।
डीएम विनोद गोस्वामी ने कलक्ट्रेट में जिला योजना के व्यय प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए मिले बजट को विभागों को हर हाल में खर्च करना होगा। विकास कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को सुशासन पोर्टल पर फीड करना जरूरी है।
कहा कि नया वित्तीय वर्ष शुरू होने वाला है। ऐसे में हर विभाग को अपनी प्राथमिकता वाले कार्य चिह्नित करने होंगे। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को 20 मार्च तक बीजक तैयार कर कोषागार में भुगतान के लिए प्रेषित करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ डॉ. दीपक सैनी, डीडीओ रमा गोस्वामी, मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र चौधरी, मुख्य शिक्षा अधिकारी हरक राम कोहली आदि रहे। संवाद