फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat: 7.98 ग्राम हेरोइन के साथ दो नेपाली युवक गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज; भारत से नेपाल ले जा रहे थे बेचने

Tue, 11 Mar 2025 04:29 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत

सार

बनबसा पुलिस ने नेपाल जा रहे बाइक सवार दो नेपाली युवकों से 7.98 ग्राम हेरोइन बरामद कर गिरफ्तार कर लिया। दोनों मादक पदार्थ नेपाल बेचने जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
Arrest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनबसा पुलिस ने सोमवार रात को नेपाल जा रहे बाइक सवार दो नेपाली युवकों से 7.98 ग्राम हेरोइन बरामद कर गिरफ्तार कर लिया। दोनों मादक पदार्थ नेपाल बेचने जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। उनकी बाइक को भी जब्त की गई है।

थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि सोमवार रात एसआई जितेंद्र बिष्ट टीम के साथ गश्त पर थे। इसी बीच बाइक पर सवार दो नेपाली युवकों को धनुषपुल पुलिस चौकी के समीप रोका गया। तलाशी लेने पर उनके पास हेरोइन बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक नेपाल के कंचनपुर जिले के शुुक्लाफांटा नगरपालिका निवासी विनोद साउद (26) के पास 6.07 ग्राम और डमर साउद (25) के पास से 1.91 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22/27/60 में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। सीओ शिवराज सिंह राणा ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने भारत से हेरोइन खरीदकर अपने प्रयोग के अलावा नेपाल में बेचने की बात बताई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें