फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: परीक्षा तिथि में बदलाव की मांग को लेकर प्रदर्शन

Fri, 08 Dec 2023 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
बेड़ीनाग महाविद्यालय में प्राचार्य को ज्ञापन सौंपते छात्र-छात्राएं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एमएससी, एमए के तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने परीक्षा तिथि में परिवर्तित करने की मांग को लेकर प्राचार्य के माध्यम से सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन भेजा।

छात्र-छात्राओं का कहना है कि अक्तूबर तीसरे सप्ताह तक उनका महाविद्यालय में प्रवेश हुआ है। बताया कि मानकों के तहत सेमेस्टर की अवधि छह माह निर्धारित है। अभी परीक्षा कोर्स अधूरा है। ऐसे में परीक्षा तिथि घोषित होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सेमेस्टर की समयावधि पूर्ण होने के बाद परीक्षा कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो छात्र-छात्राओं को उग्र आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा। ज्ञापन सौंपने वालों में हिमांशु जोशी, सूरज सिंह नितवाल, मंजूषा पंत, पीयूष पंत, अभिषेक कुमार, राखी, अमित चन्याल, गालिब हुसैन, दीक्षा, प्रिया आदि थे। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें