फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: डीडीहाट सीएचसी में अल्ट्रासाउंड शुरू करने की मांग पर प्रदर्शन

Fri, 28 Nov 2025 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
डीडीहाट सीएचसी में प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। सीएचसी में अल्ट्रासाउंड शुरू करने और बाल रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति की मांग पर कांग्रेस ने सरकार का पुतला फूंका और प्रदर्शन किया। कहा कि सीएचसी में लाखों रुपये से खरीदी गई अल्ट्रासाउंड मशीन जंग खा रही है और मरीज जांच के लिए भटक रहे हैं। बाल रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति न होने से अभिभावकों को बच्चों के इलाज के लिए जिला मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ता नगर पालिकाध्यक्ष गिरीश चुफाल के नेतृत्व में सीएचसी पहुंचे और गेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सीएचसी सिर्फ रेफर सेंटर बनकर रह गया है। मौजूदा सरकार ने यहां से विशेषज्ञों को हटाकर क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने का काम किया है। लाखों की अल्ट्रासाउंड मशीन जंग खा रही है। बीमार और गर्भवतियां जांच के लिए 60 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय जाने के लिए मजबूर हैं। क्षेत्र के लोगों के आंदोलन के बाद सीएचसी में सिर्फ छह महीने अल्ट्रासाउंड मशीन का संचालन हुआ। 10 साल से यहां बाल रोग विशेषज्ञ नहीं है। सरकार स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के दावे तो कर रही है लेकिन अस्पतालों में विशेषज्ञ नहीं हैं।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एसडीएम खुशबू पांडे के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। चेतावनी देते हुए कहा यदि शीघ्र सीएचसी में बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती के साथ अल्ट्रासाउंड शुरू नहीं हुए तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन शुरू कर देगी। प्रदर्शन करने वालों में यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव हिमांशु चुफाल, चंचल बोरा, ज्येष्ठ ब्लाॅक प्रमुख प्रीती बोरा, गिरधर सिंह, ललित भंडारी, बलवंत सिंह, सुजाता देवी, प्रकाश बोरा, राजू बोरा, दीपक जोशी, विक्रम देउपा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें