फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थल-लेजम सड़क में डामरीकरण करने की मांग को प्रदर्शन

विज्ञापन
डामरीरकण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। थल क्षेत्र की सबसे पुरानी सड़क थल-लेजम मार्ग पर 17 साल बाद भी डामर नहीं हुआ है। इससे नाराज क्षेत्रवासियों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

थल-लेजम सड़क वर्ष 1999 में मायावती सरकार में स्वीकृत हुई थी। 2003 में सड़क बनकर तैयार हो गई। मात्र चार किमी लंबी इस सड़क को 17 साल होने के बाद भी डामर नहीं हुआ है। इस सड़क पर अभी भी कई कार्य अपूर्ण हैं। नालियों का निर्माण नहीं होने, सुरक्षा दीवार नहीं बनने से सड़क जहां जीर्णशीर्ण हालत में पहुंच चुकी हैं, वहीं बरसात में सड़क जगह जगह टूट कर बंद हो जाती है।
कीचड़ के कारण सड़क पर चलना दूभर हो जाता है। पांच साल पूर्व सड़क की हालत देखकर लोक निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर ने ग्रामीणों को एक माह के भीतर डामरीकरण करने का आश्वासन दिया था। डेढ़ साल पहले थल में प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल ने भी जनता दरबार में मामला उठने पर विभाग को पंद्रह दिनों के भीतर सड़क पर डामर करने का आदेश दिया था। दोनों आदेश ठंडे बस्ते में हैं। डामर नहीं होने से गोल, कमद, आमथल, गड़ेरा, लेजम, खितौली, चामी,भनारकोट तथा कौली गांव के लोगों को सड़क से आवागमन में दिक्कतें होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसात से पहले सड़क सुधार के प्रयास नहीं होने से नाराज लेजम वासियों ने प्रदर्शन किया। लेजम गांव के पूर्व प्रधान विनोद पंत के नेतृत्व में प्रदर्शन करने वालों में रवि खाती, शमशेर सिंह, रामलाल, बहादुर राम, विनोद सिंह, जगदीश सिंह, दीपक सिंह, गोलू, दिनेश, हरीश आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें