फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल की अव्यवस्थाओं के खिलाफ प्रदर्शन

Tue, 18 Apr 2017 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट
विज्ञापन
बड़ालू अस्पताल की अव्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन करते क्षेत्र के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ालू में इलाज न मिलने से नाराज लोगों ने मंगलवार को अस्पताल के गेट पर प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि सरकार बदलने के बाद भी व्यवस्थाएं नहीं बदल पाई हैं। अस्पताल के डॉक्टर मरीजों को बिना देखे जिला अस्पताल रेफर कर देते हैं। रात की ड्यूटी में डॉक्टर तो दूर कर्मचारी भी नहीं रहते। अब क्षेत्र के लोग 20 अप्रैल को मुख्यमंत्री के सामने भी इस समस्या को उठाएंगे।
विज्ञापन


मूनाकोट ब्लॉक के 5 दर्जन से अधिक गांवों में स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाने के लिए खोले गए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में व्याप्त असुविधाओं के खिलाफ कई गांवों के लोगों ने जनवरी में आंदोलन किया था। इसमें अस्पताल में 24 घंटे डॉक्टर की तैनाती, प्रसव कराने वाले स्टाफ की तैनाती, सप्ताह में 2 दिन अल्ट्रासाउंड की सुविधा सहित 8 मांगों को रखा गया था। 2 दिनों तक चले आंदोलन में जन दबाव के चलते मुख्य चिकित्साधिकारी ने अधिकांश मांगों को मान लिया था। उसके बावजूद अस्पताल की व्यवस्था न सुधरने के कारण लोग गुस्से में हैं।

क्षेत्र के लोगों ने बताया कि गांव का नरेंद्र कुमार सोमवार रात छत से गिरकर घायल हो गया था। उसे जब रात में अस्पताल ले गए तो वहां पर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। इस अव्यवस्था से नाराज लोगों ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया। गांव के सामाजिक कार्यकर्ता रवि कुमार के नेतृत्व में आए लोगों ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी क्षेत्र की उपेक्षा कर रहे हैं। अब इस मामले को मुख्यमंत्री के सम्मुख रखा जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में पुष्कर राम, नरेंद्र कुमार, सुनील कुमार, अनिल कुमार, पूरन राम, पंकज कुमार, रोहित कुमार, अशोक कुमार, रमेश राम, सोबी राम और सूरज कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधिकारी डा. यूएस अधिकारी ने कहा कि अस्पताल में रात्रि के लिए डॉक्टरों की तैनाती की गई हैख् लेकिन रात्रि में वह भी पिथौरागढ़ चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ डॉक्टर ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों में रात्रि में काम नहीं कर रहे हैं। ऐसे डॉक्टरों के खिलाफ औचक निरीक्षण कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें