फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोचर अस्पताल में डॉक्टर की तैनाती को लेकर प्रदर्शन किया

Mon, 01 Oct 2018 10:45 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला, थल (पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
थल में चिकित्सकों के लिए प्रदर्शन करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोचर में डॉक्टरों की तैनाती की मांग को लेकर लोगों ने सोमवार को थल में सरकार और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


लोगों ने कहा कि पिछले 10 साल से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मानकों के अनुसार डॉक्टरों की नियुक्ति नहीं की गई। एक साल पहले तक अस्पताल में एक डॉक्टर की तैनाती थी लेकिन उनका का भी स्थानांतरण कर दिया गया। अठखेत के प्रधान दीपक भैसोड़ा ने कहा कि डीडीहाट से एक डॉक्टर को व्यवस्था के तहत गोचर अस्पताल भेजा जा रहा है। उक्त डॉक्टर दो बजे के बाद डीडीहाट चला जाएगा। अस्पताल में रात में आने वाले मरीजों को कोई लाभ नहीं मिल पाएगा। दर्जनों गांवों की स्वास्थ्य सेवा इसी अस्पताल पर निर्भर है। अस्पताल की अव्यवस्थाओं से लोग परेशान हो गए हैं। अस्पताल में मात्र एक फार्मेसिस्ट तैनात है।  

इस समय थल क्षेत्र में वायरल का प्रकोप छाया हैं। काफी लोग टाइफाइड की शिकायत से ग्रस्त हैं। अस्पताल में तीन डॉक्टरों के स्थान पर एक भी तैनात नहीं है। ग्राम प्रधान भैसोड़ा ने चेतावनी दी हैं विभाग और सरकार 15 दिन के भीतर 3 डॉक्टर और एक और फार्मासिस्ट की नियुक्ति नहीं करता वो अस्पताल परिसर में क्रमिक अनशन प्रारंभ कर दिया जाएगा। प्रदर्शन में हिमांशु मेहता, सुंदर मेहता, मुकेश जोशी, किशन राम, रोशन राम, रेणु देवी, ऊषा देवी, सुनीता देवी, पूनम जंगपांगी आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें