फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस

Mon, 01 Oct 2018 10:39 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
मांग को लेकर प्रदर्शन करते कार्मिक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग को लेकर कार्मिकों ने काला दिवस मनाकर प्रदर्शन किया।  सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज किया। उन्होंने क्षेत्रीय सांसदों और विधायकों को ज्ञापन भेज पुरानी पेंशन फिर से बहाल नहीं होने की दशा में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


विभिन्न विभागों के कार्मिक सोमवार को जिलाध्यक्ष बिजेंद्र लुंठी के नेतृत्व में विकास भवन प्रांगण में एकत्र हुए। उन्होंने सभा कर कहा कि सरकार बार-बार कर्मचारियों के मौलिक अधिकारों का हनन कर रही है। कहा कि प्रदेश सरकार ने एक अक्तूबर 2005 के बाद भर्ती हुए कार्मिकों की पेंशन और जीपीएफ सुविधा बंद करने का जो शासनादेश जारी किया था उसके विरोध में सभी कार्मिक बाहों पर काला फीता बांध विरोध दर्ज कर रहे हैं। इस मौके पर सौरभ चंद, ज्योति पांडेय, दिनेश उपाध्याय, कैलाश पंत, रोहित उप्रेती, त्रिलोक जंगपांगी, गोवर्धन पांडेय, कविता पांडेय, सावित्री दुग्ताल, सुयश बहुखंडी, राजकुमार भंडारी आदि मौजूद रहे।  

बेड़ीनाग। लोनिवि कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर बांहों पर काला फीता बांध विरोध जताया। उन्होंने सरकार पर कर्मचारियों की उपेक्षा करने का भी आरोप लगाया। विरोध जताने वालों में जनार्दन कोठारी, तारा चंद्र पंत, गणेश भट्ट, जगदीश मेहता, जगत शाह, मंजू कोरंगा, भगवान सिंह, बलवंत सिंह समेत कई कार्मिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें