फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस ने फूंका उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला

विज्ञापन
बलुवाकोट महाविद्यालय की समस्या को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला फूंकते यूथ कांग्रेसी। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। युकां ने बलुवाकोट महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं को लेकर उच्च शिक्षा राज्यमंत्री का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उच्च शिक्षा मंत्री ने महाविद्यालय में आकर सिर्फ कोरे आश्वासन दिए। कहा शीघ्र समाधान नहीं किया जाता तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को यूथ कांग्रेस जिला महासचिव पंकज मेहरा के नेतृत्व में छात्रों ने दस सूत्री मांगों को लेकर उच्च शिक्षा राज्यमंत्री का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि बीए में शिक्षाशास्त्र, गृह विज्ञान, एमए में भूगोल, अर्थशास्त्र, इतिहास, अंग्रेजी, शिक्षाशास्त्र विषय की घोषणा नहीं हुई।
बीए में सीटें भी नहीं बढ़ाई गई हैं। छात्रों को उनके पसंद के विषय नहीं दिए जा रहे हैं। पंकज ने कहा कि सीमांत के इस महाविद्यालय की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुतला फूंकने वालों में चंद्र सिंह ग्वाल, गोविंद नगन्याल, मोहित मेहरा, निखिल सिंह, जतिन गुंज्याल, आदित्य धामी, विवेक कुंवर, कौशल्या बिष्ट, बिंदु थलाल, अपूर्वी दताल, पूजा बसेड़ा, चांदनी, शिवानी, विमला समेत कई शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें