फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदोन्नति और वेतनवृद्धि की मांग को स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। सं? - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़/लोहाघाट। वेतन वृद्धि और पदोन्नति की मांग को लेकर स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार पर अनदेखी करने के आरोप लगाए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि शीघ्र मांग पूरी नहीं हुई तो वह उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आक्रोशित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जिला अस्पताल में एकत्र हुए। उन्होंने यहां स्वास्थ्य विभाग और सरकार के खिलाफ जोरदार नारे लगा प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वह लंबे समय से पदोन्नति और वेतन वृद्धि की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह कई दिनों से आंदोलित हैं। इसके बाद भी उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने शीघ्र मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर सुरेश बिष्ट, रोशन भूपेंद्र, देव सिंह, कुंडल शंकर, ममता, माया, दीपा मौजूद रहे।
इधर लोहाघाट के उप जिला अस्पताल में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने दीपक बिष्ट के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना था कि स्वास्थ्य विभाग में चतुर्थ वर्गीय कर्मियों की अनदेखी की जा रही है। वह लंबे समय से 42 सौ ग्रेड पे देने, अन्य विभागों की तरह पदोन्नति और यूनिफार्म, स्वच्छक को बारिश के लिए कपड़े आदि देने की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों को अनसुना किया जा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में बीएल फिरमाल, सचिन कुमार, सोमपाल, संदीप वर्मा, बसंती देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें