फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बेड़ीनाग, डीडीहाट, गंगोलीहाट में श्रम सुविधा केंद्र खोलने की मांग

Sun, 03 Aug 2025 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बेड़ीनाग, डीडीहाट, गंगोलीहाट के श्रमिकों ने श्रम विभाग में ज्ञापन सौंपकर श्रम सुविधा केंद्र स्थापित करने की मांग की है। श्रमिकों का कहना है कि उन्हें श्रम कार्ड बनाने के लिए 75 से 100 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय आना पड़ता है। एक ही दिन में श्रम कार्ड नहीं बनने से उनको कई बार चक्कर लगाना पडता है।
विज्ञापन

श्रम विभाग के मुताबिक बेड़ीनाग, डीडीहाट, गंगोलीहाट के श्रमिकों ने कई बार श्रम सुविधा केंद्र खोलने की मांग की है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि प्रशासन की ओर से श्रम सुविधा केंद्र स्थापित करने की स्वीकृति मिलने पर ही संचालित किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि श्रमिकों की समस्याओं को देखते हुए जिला मुख्यालय में श्रम कार्ड बनाने के लिए विकासखंड वार दिन निर्धारित किए गए हैं। जिले में धारचूला और जिला मुख्यालय में श्रम सुविधा केंद्र की सुविधा है।
समय और धन हो रहा बर्बाद
ज्ञापन में कहा गया है कि बेड़ीनाग, गंगोलीहाट से पिथौरागढ़ की दूरी क्रमश: 75 और 100 किलोमीटर है। श्रम कार्ड बनाने के लिए जिला मुख्यालय आने वाले कई श्रमिकों को मजबूरन होटल में ठहरना पड़ता है। बार-बार जिला मुख्यालय आना सभी के लिए संभव नहीं हो पाता है। इसमें उनका अतिरिक्त धन और समय बर्बाद हो रहा है। इसे देखते हुए श्रमिकों ने तीन विकासखंडों में श्रम सुविधा केंद्र खोलने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें