मुवानी(पिथौरागढ़)। महाविद्यालय में नए विषय संचालित करने की मांग फिर से जोर पकड़ने लगी है। सेवानिवृत्त शिक्षक राम सिंह राठौर, पीटीए अध्यक्ष नंदन सिंह राठौर, ग्राम प्रधान जगत सिंह मेहता आदि ने प्राचार्य डॉ. गिरीश पंत के माध्यम से उच्च शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा।
उन्होंने कहा कि लंबे समय से छात्र-छात्राएं महाविद्यालय में इतिहास, भूगोल, गृह विज्ञान विषय के संचालन की मांग कर रहे हैं। महाविद्यालय प्रबंधन ने इसका प्रस्ताव भी शासन को भेजा है। इसके बाद भी इसे स्वीकृति नहीं दी जा रही है।
इंटर के बाद महाविद्यालय में प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं के पास सिर्फ चुनिंदा विषय होते हैं। अन्य विषयों का ज्ञान लेने के लिए उन्हें पलायन करना पड़ रहा है। सभी ने जल्द नए विषयों को स्वीकृति न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।