फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: दुष्कर्म और हत्या के आरोपियों को फांसी देने की मांग

Wed, 21 Aug 2024 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
नारायणनगर डिग्री कालेज में महिला हिंसा के खिलाफ रैली निकालते छात्र-छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़) । कोलकाता में जूनियर डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपियों को फांसी देने की मांग को लेकर युवाओं ने डीडीहाट नगर और डिग्री काॅलेज में कैंडल मार्च निकाला।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता लवि कफलिया और जेएमएस एकेडमी के नेतृत्व में कैंडल मार्च रामलीला मैदान से पूरे नगर में निकाला गया। उधर, डिग्री काॅलेज नारायण नगर में भी एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने बंगाल और उत्तराखंड में लगातार महिलाओं के साथ हो रही दुष्कर्म और हत्याओं की घटनाओं पर रोष व्यक्त करते हुए आरोपियों को तत्काल फांसी देने की मांग की। संवाद

दुराचार बाद ट्रेनी डाॅक्टर की हत्या पर बिफरी महिलाएं
बनबसा (चंपावत)। कोलकाता के एक मेडिकल काॅलेज की पीजी ट्रेनी छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या से गुस्साई बनबसा की महिलाओं ने बीती सायं नगर में कैंडल मार्च निकाला। महिलाएं हत्यारों को फांसी देने और पश्चिम बंगाल सरकार को बर्खास्त करने की मांग कर रही थीं। इस मौके पर प्रेमा वर्मा, मंजुला भंडारी, किरन वर्मा, कंचन अग्रवाल, विनीता उप्रेती, विमला सजवाण, संगीता जोशी, कमला जोशी आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें