डीडीहाट (पिथौरागढ़)। सीएचसी डीडीहाट में सप्ताह में दो दिन अल्ट्रासाउंड कराने, बाल रोग विशेषज्ञ और हड्डी रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति की मांग को सर्वदलीय समिति ने एसडीएम के माध्यम से शासन और डीएम को ज्ञापन भेजा। उन्होंने जल्द मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
शनिवार को सर्वदलीय समिति के अध्यक्ष राजेंद्र बोरा के नेतृत्व में लोगों ने एसडीएम श्रेष्ठ गुनसोला के माध्यम से सरकार और शासन को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि डीडीहाट अस्पताल में सर्वदलीय समिति के आंदोलन के बाद अल्ट्रासाउंड मशीन मिल गई है। सरकार ने मशीन तो उपलब्ध करा तो दी लेकिन मशीन को चलाने के लिए नियुक्ति नहीं कर सकी। इससे अस्पताल पहुंचे मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। उन्होंने सप्ताह में दो दिन अल्ट्रासाउंड कराने, अस्पताल में बच्चों और हड्डी के डाक्टरों की स्थायी नियुक्ति करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में रवि बोरा, दीवान सिंह मेहता, विक्रम देउपा, माही बोरा आदि मौजूद रहे।