फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: दो बीमार महिलाओं को एयर लिफ्ट कर पहुंचाया अस्पताल

Sun, 21 Jul 2024 12:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
दो बीमार महिलाओं को रेस्क्यू करने के लिए बंगापानी तहसील के जारा जिबली पहुंचा हेली। 
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले के विभिन्न हिस्सों में लगातार हो रही बारिश के कारण ग्रामीण सड़कें बंद चल रही हैं। बंगापानी-जारा जिबली सड़क के बंद होने के कारण गंभीर रूप से दो बीमार महिलाओं को एयर लिफ्ट कर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि हल्की सी बारिश में सड़क बंद हो जाती है। बावजूद इसके कार्यदायी संस्था बंद सड़क को खोलने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रही है।
विज्ञापन

बंगापानी तहसील के ग्राम पंचायत जारा जिबली की बुजुर्ग महिला जानकी देवी (85) पत्नी नेत्र सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई। मांडवी देवी (45) पत्नी बाला सिंह की अत्यधिक रक्त स्राव होने के कारण तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक हरीश धामी को इसकी सूचना दी। विधायक ने डीएम रीना जोशी को महिलाओं के बीमार होने की जानकारी दी। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों महिलाओं को एयर लिफ्ट कराने के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की। इसके बाद दोनों महिलाओं को एयर लिफ्ट कर नैनीसैनी हवाई अड्डे पहुंचाया गया। यहां से उन्हें जिला अस्पताल भेजा। उपचार के बाद दोनों महिलाएं स्वस्थ हैं। पीएमएस डॉ. जे एस नबियाल ने बताया कि दोनों महिलाओं को भर्ती कर उपचार कराया जा रहा है। हेली की व्यवस्था करने के लिए ग्रामीणों ने विधायक और डीएम का आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें