फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: काली नदी से बलुवाकोट की सुरक्षा के लिए दीवार बनाने की मांग

Wed, 22 May 2024 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बलुवाकोट के लोग 75 किमी दूर जिला मुख्यालय पहुंचे और काली नदी से बलुवाकोट की सुरक्षा के लिए दीवार निर्माण सहित 10 सूत्री ज्ञापन डीएम रीना जोशी को सौंपा।
विज्ञापन

एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष पंकज मेहरा के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे ग्राम सभा बलुवाकोट के ग्रामीणों बलुवाकोट ग्राम सभा में सुरक्षा दीवार बनाने, एसबीआई की शाखा खोलने के साथ एटीएम लगाने, बलुवाकोट में आधार कार्ड बनाने और सुधार केंद्र खोलने, मल्ला पाेखरी में चट्टान की तरफ जाली लगाने की मांग की।
इसके अलावा मातृ शिशु कल्याण केंद्र में महिला चिकित्सक और पुरुष डाॅक्टर की नियुक्ति, राजकीय महाविद्यालय में एमए इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, बीएड जैसे पाठ्यक्रम शुरू करने, राजकीय महाविद्यालय में खेल का मैदान, चेंजिंग रूम बनाने और स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की। डीएम से मिलने वालों में नसीम हुसैन, पुष्कर सिंह ठगुन्ना, नारायण सिंह दरियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें