गंगोलीहाट(पिथौरागढ़)। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के गांव मड़कनाली सुरखाल पाठक तक सड़क पहुंचाने की मांग को संघर्ष समिति का क्रमिक अनशन जारी रहा। ग्रामीणों ने शीघ्र गांव तक सड़क नहीं पहुंचाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
गंगोलीहाट टैक्सी स्टैंड में चल रहे क्रमिक अनशन में ग्रामीणों ने कहा कि वह लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी गांव तक सड़क पहुंचाने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। गांव के लिए मीलों पैदल ही दूरी नापनी पड़ती है। खतरनाक और पहाड़ी मार्ग होने से आए दिन खाई में गिरने की घटनाएं होती रहती हैं। सभी अनशनकारियों ने कहा कि यदि शीघ्र गांव के लिए सड़क नहीं बनती है तो पूरे क्षेत्र की जनता उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी। इस मौके पर पूर्व सैनिक नारायण सिंह बिष्ट, दान सिंह भंडारी, नारायण सिंह, बलबीर सिंह ,संघर्ष समिति के अध्यक्ष ललित सिंह, दीपा देवी, दीपा देवी, गोविंदी देवी, रेखा बिष्ट, राजुला बिष्ट, केसर सिंह, हीरा सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।