थिरागढ़ विकास भवन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मांगों को लेकर प्रदर्शन करती महिलाएं।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विकास भवन में राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन (एनएमओपीएस) के बैनर तले महिला कर्मचारियों ने राज्य और केंद्र सरकार से पुरानी पेंशन को बहाल करने की मांग की। उन्होंने हाथों में पोस्टर लेकर सरकार से मांग को गंभीरता से लेने का आह्वान किया।
सोमवार को एनएमओपीएस की महिला जिला उपाध्यक्ष वंदना भट्ट ने कहा कि राज्य सरकार ने वर्ष 2005 के बाद भर्ती हुए कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बंद कर बाजार पर आधारित नई पेंशन योजना लागू कर दी है। नई पेंशन योजना से सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों को नाममात्र की पेंशन सुविधा मिल रही है। इसलिए पूरे प्रदेश में एनमओपीएस के बैनर तले सभी कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली की मांग उठा रहे हैं।
एनएमओपीएस के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र लुंठी ने कहा कि प्रांतीय आह्वान पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को महिला कर्मचारियों को समर्पित किया गया है। कहा कि महिला कर्मचारियों के लिए उसी दिन महिला दिवस आएगा जिस दिन सरकार उन्हें नई पेंशन योजना से आजादी देकर दोबारा पुरानी पेंशन बहाल करेगी। इस दौरान सावित्री दुग्ताल, प्रेमा जोशी, रेखा चंद, विमला बिष्ट, मुन्नी जोशी, शांति पंत, चित्रा रावत, पार्वती ग्वाल आदि थीं।