फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक आश्रित से कोटे से नियुक्त होने वाले कनिष्ठ सहायकों को तीन माह का प्रशिक्षण देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कुमाऊं मंडल के मंडलीय अपर शिक्षा निदेशक प्रारंभिक शिक्षा अजय नौडियाल के पिथौरागढ़ पहुंचने पर एजुकेशनल मिनिस्टीरियल कर्मियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपकर समस्या सुलझाने की मांग की।
विज्ञापन

मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में एजुकेशनल मिनिस्टीरियल कर्मियों ने मंगलवार को मंडलीय अपर शिक्षा निदेशक का स्वागत किया। इस दौरान कर्मियों ने मृतक आश्रित कोटे से नियुक्त कनिष्ठ सहायकों को डायट जिला स्तर पर तीन माह का प्रशिक्षण देने की मांग की। इस पर सहमति बनी।
एजुकेशनल मिनिस्टीरियल कर्मियों ने कनिष्ठ सहायक पद से वरिष्ठ सहायक पद पर पदोन्नति करने की मांग की। इस पर अपर निदेशक ने कहा कि अप्रैल अंतिम सप्ताह तक सूची जारी कर दी जाएगी। इस आश्वासन से कर्मचारियों में नई उम्मीद का संचार हुआ है।
विज्ञापन

इस मौके पर सौरभ चंद, राजेंद्र सिंह राणा, नवीन चंद्र पाठक, संजय पंत, त्रिभुवन सिंह खोलिया, संतोष कुमार पुनेठा, उमेश चंद्र पांडेय, हिमांशु जोशी, गायत्री किशोर, किरन खाती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें