फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बीआरओ से की श्रमिकों को मतदान के लिए अवकाश देने की मांग

Tue, 22 Jul 2025 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। पूर्व जिला पंचायत सदस्य और मुनस्यारी बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक जगत मर्तोलिया ने बीआरओ से श्रमिकों को मतदान के लिए अवकाश देने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयुक्त और जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बीआरओ के अंतर्गत जिले के सैकड़ों श्रमिक दैनिक मजदूरी करते हैं। सभी मजदूरों को 24 और 28 जुलाई को होने वाले पंचायत चुनाव में मतदान करना होगा। अब तक श्रमिकों को मतदान के दिन अवकाश देने पर बीआरओ ने कोई निर्णय नहीं लिया है। यदि अवकाश नहीं मिला तो मजदूर मतदान से वंचित होकर अपना संवैधानिक अधिकार खो देंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व की भांति इस बार भी श्रमिकों को सवैतनिक अवकाश दिया जाना चाहिए ताकि वे लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी निभा सकें। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें