फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बीटेक प्रथम, द्वितीय वर्ष में प्रवेश के लिए 180 विद्यार्थियों ने कराया पंजीकरण

Tue, 22 Jul 2025 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नन्ही परी सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक प्रथम वर्ष की तीसरे चरण की अंतिम पंजीकरण काउंसलिंग हुई। मंगलवार को 22 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया।
विज्ञापन

बीटेक प्रथम वर्ष में पांच ट्रेड में 320 सीटों पर प्रवेश होने हैं। इसकी रिक्त सीटों पर बीटेक द्वितीय वर्ष में लेटरल माध्यम से प्रवेश होंगे। बीटेक प्रथम वर्ष की पंजीकरण काउंसलिंग में पहले दिन 18 और दूसरे दिन 22 कुल 40 विद्यार्थी पंजीकरण कराने के लिए पहुंचे। बीटेक द्वितीय वर्ष के तीसरे चरण और प्रथम वर्ष में दूसरे चरण की काउंसलिंग में 140 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया। अब तक बीटेक प्रथम, द्वितीय वर्ष की तीनों चरणों की काउंसलिंग में 180 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है।
अब पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। अब विद्यार्थियों को सीट आवंटित की जाएगी। बीटेक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को 28 जुलाई से सीट आवंटित कर तीन अगस्त तक प्रवेश दिए जाएंगे। इसके साथ ही बीसीए में 60 सीटों में भी प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। इसमें जीव विज्ञान के विद्यार्थी भी प्रवेश ले सकेंगे। एडमिशन सेल प्रभारी देवनिधि बिष्ट ने विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए पंजीकरण आवेदन पत्र के साथ दस्तावेज लाने को कहा है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से बीटेक द्वितीय वर्ष में प्रवेश के लिए सीट आवंटित की जाएगी। इसके बाद विद्यार्थियों को प्रवेश देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें