फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजीआईसी में शिक्षकों की कमी

Tue, 17 May 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी (पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
जीजीआईसी में शिक्षिकाओं की मांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में शिक्षकों की कमी से पठन पाठन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। गेस्ट टीचर्स के हटने के बाद विद्यालय में गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। पढ़ाई न होने से अभिभावकों के साथ साथ छात्राएं भी परेशान हैं। छात्राओं ने स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष भगत सिंह बिष्ट के नेतृत्व में एसडीएम वैभव गुप्ता से मुलाकात की और शिक्षकों के रिक्त पद तत्काल भरने की मांग की।
विज्ञापन


सीमांत में बालिका शिक्षा का यही एकमात्र साधन है। पिछले शिक्षासत्र में गेस्ट टीचर्स की तैनाती के कारण पठन पाठन सामान्य रूप से संचालित हो रहा था लेकिन इस बार अब तक गेस्ट टीचर्स को तैनाती नहीं मिली है। छात्राओं ने कहा कि मुख्य विषयों में शिक्षक नहीं हैं। इस कारण पढ़ाई नहीं हो पा रही है।

नए शिक्षासत्र के अब दो माह पूरे होने वाले हैं लेकिन सरकार ने गेस्ट टीचर्स की तैनाती का कोई फैसला अब तक नहीं लिया है। यदि सरकार गेस्ट टीचर्स की तैनाती नहीं करती है तो तत्काल स्थायी शिक्षक नियुक्त किए जाएं। एसडीएम वैभव गुप्ता ने कहा है कि वह शिक्षकों की कमी के मामले में शिक्षा निदेशालय को पत्र लिख रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्दी समस्या का समाधान हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें