फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: नशेड़ियों और अराजकतत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

Sat, 14 Nov 2026 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। युवाओं में बढ़ती नशे की लत और अराजक तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने की मांग मुखर होने लगी है। ग्रामीण जन प्रतिनिधियों ने लोहाघाट थानाध्यक्ष से मुलाकात कर समस्याएं बताई। उन्होंने नशा रोकने और अराजकतत्वों पर कार्रवाई करने और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि क्षेत्र में कुछ नशेड़ी और अराजक तत्व आए दिन गांव का माहौल खराब कर रहे हैं। इससे आम जनता, महिलाओं और युवाओं में भय का माहौल बना हुआ है। उन्होंने पुलिस से ऐसे लोगों पर कड़ी निगरानी रखने और उनकी गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की। खूनाबोरा के पूर्व ग्राम प्रधान भय्यू बोहरा, पंकज सिंह, ग्राम प्रधान बलाई जीवन बिष्ट और ग्राम प्रधान मझेड़ा सोनू उप्रेती आदि का कहना है कि क्षेत्र में जगह जगह नशेड़ियों ने अपने अड्डे बनाए हैं जो नशा करने के साथ राहत चलते लोगों के साथ अभद्रता भी करते हैं। उन्होंने नशेड़ियों और अराजक तत्वों के खिलाफ सख्ती से निपटने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें