फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: गंगोलीहाट से देहरादून के लिए सीधी बस सेवा चलाने की मांग

Tue, 25 Nov 2025 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। प्रदेश की राजधानी देहरादून के लिए सीधी रोडवेज सेवा नहीं होने से क्षेत्र के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लंबे समय से क्षेत्र के लोग देहरादून रूट पर सीधी बस सेवा शुरू करने की मांग कर रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने परिवहन मंत्री को पत्र भेजकर शीघ्र बस सेवा शुरू करने की मांग की है।
कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज टम्टा के नेतृत्व में पंचायत प्रतिनिधियों ने एसडीएम यशवीर सिंह के माध्यम से परिवहन मंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

कहा कि राज्य बनने के 25 साल बाद भी राजधानी के लिए जिले के सबसे बड़े विकासखंड से रोडवेज की सीधी बस सेवा संचालित नहीं हो सकी है।
क्षेत्र के लोग टैक्सी बदलकर जिला मुख्यालय, हल्द्वानी पहुंचते हैं तब जाकर बस नसीब हो रही है। उन्होंने कहा है कि राज्य बनने से पहले जिला मुख्यालय के लिए रोडवेज की कालिका मेल नाम से बस चलती थी।
विज्ञापन

यह बस सुबह जिला मुख्यालय जाती थी और शाम को यहां वापस आती थी। लोग इस बस से सफर कर जिला मुख्यालय पहुंच काम निपटा कर वापस वापस घर आ जाते थे।
कहा है कि बाद में रोडवेज ने इस बस सेवा को भी बंद कर दिया। उन्होंने दोनों बसों का संचालन शीघ्र शुरू न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन भेजने वालों में ब्लॉक प्रमुख विनोद प्रसाद, हनेरा के सभासद दीपक चारु बोरा, रावलगांव के सभासद भगवत रावल, देवराला की प्रधान रजनी देवी, उप्राड़ा के मनोज लाल वर्मा, बलीगांव के पूरन राम, कोठरा के जीवन राम, जरमाल गांव की रजनी जरमाल, सुगड़ी की क्षेत्र पंचायत सदस्य शोभा देवी, हयात सिंह बोरा परमानंद पंडा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें