फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: वीर सैनिकों के इतिहास के लिए संग्रहालय की मांग

Tue, 24 Sep 2024 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के सीडीओ डॉ. दीपक सैनी का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत करते पूर्व सैनिक। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पूर्व सैनिक संगठन ने सीडीओ डॉ. दीपक सैनी से मुलाकात की। उन्होंने जनपद के वीर बलिदानियों की वीरता, सैनिक पृष्ठभूमि और जनपद के सैनिक इतिहास को लेकर एक संग्रहालय और सैनिक जन मिलन केंद्र की स्थापना का अनुरोध किया।
विज्ञापन

संगठन के उपाध्यक्ष मयूख भट्ट ने बताया कि जनपद का एक सशक्त सैन्य इतिहास रहा है। 400 से अधिक वीरों ने देश रक्षा के लिए अपना जीवन न्योछावर किया है। इसे पर्यटन से भी जोड़ा जाना चाहिए, ताकि बाहर से आने वाला हर व्यक्ति जनपद के गौरवमय सैन्य इतिहास को भी जान सके।
विज्ञापन

सीडीओ ने संगठन की मांगों पर उचित कार्यवाही का भरोसा दिलाया। वहां रमेश सिंह महर, दयाल सिंह, प्रहलाद सिंह, धर्म सिंह, शेर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें