फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बदहाल रास्ते के सुधारीकरण की मांग

Wed, 01 Oct 2025 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
देव सिंह मैदान से गांधी चौक को जोड़ने वाला बदहाल पैदल रास्ता। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। देव सिंह मैदान से गांधी चौक बाजार को जोड़ने वाला पैदल रास्ता बदहाल है। हर रोज इस रास्ते पर बड़ी संख्या में लोग आवाजाही करते हैं। मिट्टी से पटे इस रास्ते पर कंक्रीट न होने से लोगों को आवाजाही में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। हल्की बारिश में भी रास्ते पर फैली मिट्टी कीचड़ में तब्दील हो रही है।
विज्ञापन

ऐसे में इस पर आवाजाही करने वाले दोपहिया रपटकर चालक चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय निवासी अशोक, दीपक सौन, शोभा, सरोज और गरिमा पंत ने कहा कि कई बार मांग के बाद रास्ते का सुधारीकरण नहीं किया जा रहा है। लोगों ने जल्द रास्ते के सुधारीकरण की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें