फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पॉलिटेक्निक की लैब में झुलसीं छात्राओं की हालत ठीक

Wed, 01 Oct 2025 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मूनाकोट पॉलिटेक्निक कॉलेज की लैब में प्रयोग करने के दौरान स्प्रिट लैंप से भड़की आग से झुलसी दोनों छात्राओं की हालत अब ठीक है। जिला अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक एहतियातन परिजन एक छात्रा को हायर सेंटर ले गए हैं।
विज्ञापन

दरअसल, बीते मंगलवार मूनाकोट पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रयोग के दौरान स्प्रिट लैंप से भड़की आग की चपेट में आने से दो छात्राएं प्रियंका और सिमरन झुलस गईं थीं। प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से परिजन प्रियंका को हायर सेंटर ले गए।
पीएमएस डॉ. भागीरथी गर्ब्याल ने बताया कि अस्पताल में बर्न वार्ड स्थापित है। यहां दोनों का इलाज किया जा रहा था। परिजनों ने अपनी सहमति पर प्रियंका को हायर सेंटर ले जाना उचित समझा। उन्होंने बताया कि दोनों की हालत खतरे से बाहर है। पीएमएस ने कहा कि अस्पताल में जलने से घायलों का उचित इलाज किया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें