फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: प्राथमिक विद्यालय दांतू की जल्द मरम्मत कराने की मांग

Tue, 20 Jan 2026 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। राजकीय प्राथमिक विद्यालय दांतू (जौलजीबी) की मरम्मत का कार्य समय पर कराने की मांग के लिए अभिभावकों ने तहसीलदार दमन शेखर राणा को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि विद्यालय में पिछले वर्ष से वृहद मरम्मत का कार्य ग्रामीण निर्माण विभाग की ओर से किया जा रहा है। इसके तहत छत निर्माण, नए दरवाजे, खिड़की लगाने, रंगरोगन, नए फर्श का निर्माण, विद्युतीकरण और टाइल लगाने का कार्य किया जाना है। उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद भी कार्य पूरा नहीं हो सका है इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
उन्होंने कहा है कि बच्चों की कक्षाएं राजकीय प्राथमिक विद्यालय जौलजीबी में संचालित हो रही हैं। लेटलतीफी के चलते विद्यार्थी अपने विद्यालय में नहीं लौट पा रहे हैं। प्राथमिक विद्यालय जौलजीबी नदी के किनारे स्थित है। यहां तक पहुंचने में विद्यार्थियों को एक किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। नदी किनारे रास्ता होने से दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। उन्होंने विद्यालय का कार्य समय पर पूरा कराने की मांग उठाई है। ज्ञापन सौंपने वालों में एसएमसी अध्यक्ष लालमती गुंज्याल, प्रियंका चलाल, बीना देनी, योगिता, नंदा दताल, माहेश्वरी आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें