फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: एसएसबी ने अंतरराष्ट्रीय झूलापुल पर लगाया एक्स-रे बैगेज स्कैनर

Tue, 20 Jan 2026 10:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
धारचूला के अंतरराष्ट्रीय झूलापुल पर एसएसबी की ओर से लगाया गया एक्स-रे बैगेज स्कैनर। संवाद
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। केंद्र सरकार की सुरक्षा पहल के तहत 11वीं वाहिनी एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर स्थित अंतरराष्ट्रीय झूलापुल पर अत्याधुनिक एक्स-रे बैगेज स्कैनर लगाया है। इस स्कैनर के जरिये हथियार, नशीले पदार्थ आदि की तस्करी पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

एसएसबी के कमांडेंट डॉ. अतुल कुमार रॉय ने बताया कि स्कैनर लगाने का उद्देश्य अपराधों पर नियंत्रण के साथ ही सीमा पार से होने वाले हथियार, नशीले पदार्थ और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी पर लगाम लगाना है। इससे दोनों देशों के नागरिकों के सामान की बिना किसी देरी के गहन और प्रभावी जांच सुनिश्चित हो सकेगी। उन्होंने बताया कि स्कैनर लगने से एसएसबी की निगरानी क्षमता डिजिटल तकनीक से और अधिक सशक्त होगी। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के साथ बल अपनी सीमाओं को सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें