फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंशज के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग

Tue, 21 Nov 2017 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
हत्या के विरोध में प्रदर्शन करते मुवानी कालेज के छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंपावत जिले के लोहाघाट में गोवंशज की हत्या के विरोध की आग अब ग्रामीण अंचलों तक फैलने लगी है। राजकीय महाविद्यालय मुवानी के छात्रों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया और गोवंशज के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की। कहा कि पर्वतीय अंचल में इस तरह के अपराधों का होना गंभीर चिंता का विषय है। यदि प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो इसके गंभीर परिणाम सामने आएंगे।
विज्ञापन


छात्रसंघ अध्यक्ष त्रिलोक सिंह रावत के नेतृत्व में एकत्र छात्रों ने कहा कि यह हरकत सामाजिक माहौल को खराब करने वाली है। इससे साफ जाहिर होता है कि किसी ने जानबूझकर यह घृणित कार्य किया। प्रशासन का पूरा तंत्र जांच में लगा होने के बाद भी अब तक अपराधी को न पकड़ पाना गंभीर सवाल खड़े करता है।

छात्रों ने मांग की कि इस घटना में लिप्त लोगों को शीघ्र पकड़ा जाए और सामाजिक माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। छात्रसंघ ने चंपावत के पुलिस अधीक्षक को पत्र भी भेजा है। प्रदर्शन करने वालों में मनीष बोरा, राजेंद्र राम, सुरेंद्र मनोला, पूजा आर्या, कमला भंडारी, भावना जोशी आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें