फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ महाविद्यालय में दीवार पत्रिका जीन के पहले अंक का विमोचन

विज्ञापन
पिथौरागढ़ महाविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग में दीवार पत्रिका जीन के पहले अंक का विमोचन करते अत? - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जंतु विज्ञान विभाग में दीवार पत्रिका जीन के पहले अंक का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने विभिन्न विभागों की ओर से लगातार निकाली जा रही दीवार पत्रिका की सराहना की। उन्होंने विज्ञान विभाग के छात्र-छात्राओं की इस तरह की रुचि पर उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इससे छात्राओं की रचनात्मकता को नए पंख लगेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को जंतु विज्ञान विभाग में प्राचार्य डॉ.अशोक नेगी ने पत्रिका का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि दीवार पत्रिका का इस तरह से अलग-अलग विभागों से निकालना अनूठा प्रयोग है। डॉ. मंडल ने कहा कि विज्ञान विभागों में इस तरह की पहल की काफी आवश्यकता है। संपादक मंडल के सूरज ने कहा कि दीवार पत्रिका का पहला अंक छात्र-छात्राओं को कोरोना महामारी के दौरान पढ़ाई, आपसी परिवेश में बदलाव, आम जनमानस के संघर्ष को केंद्र में रखकर निकाला गया है। इस महामारी ने हमें विज्ञान, शिक्षा, पहाड़ी जीवन की कठिनाईयों को एक नई दृष्टि से देख और महसूस कर पाए हैं। निशा ने दीवार पत्रिका बनने की प्रक्रिया पर प्रकाश डाला। इस दौरान प्रथम वर्ष और अंतिम वर्ष के छात्र- छात्राओं की उपस्थिति में पत्रिका को हर पखवाड़े में निकालने पर सहमति बनी। संपादक मंडल ने कहा कि 28 फरवरी विज्ञान दिवस को जीन पत्रिका के द्वितीय अंक का विमोचन किया जाएगा। इस मौके पर वीरेंद्र सिंह, राकेश वर्मा, बबीता सेलकोटी, अपूर्व जोशी, सुरेश जोशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें