फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिपं अध्यक्ष ने दिया राइंका मानले की समस्याओं के समाधान का आश्वासन

विज्ञापन
जीआईसी मानले का निरीक्षण करती जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा हर माह अंतिम सोमवार को जिले के एक स्कूल का निरीक्षण करेंगी। इसके तहत उन्होंने सोमवार को जीआईसी मानले का निरीक्षण किया। इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने उनका स्वागत किया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने नए स्कूल भवन के निर्माण सहित अन्य समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सोमवार को जीआईसी मानले पहुंचीं जिला पंचायत अध्यक्ष ने विद्यालय में चल रहे पठन-पाठन की जानकारी ली। प्रधानाचार्य हरीश लाल वर्मा ने बताया कि अभी केवल 10वीं और 12वीं की कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। 10वीं कक्षा में 32 और 12वीं में 37 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। प्रधानाचार्य ने नए विद्यालय भवन और पुराने भवन की छत की मरम्मत की जरूरत है। इस पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि वह भी इसी स्कूल की छात्रा रही हैं। वह विद्यालय की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने का प्रयास करेंगी। जिला पंचायत अध्यक्ष ने विद्यार्थियों को कवि ललित शौर्य की लिखित बाल कहानी और मास्क भी बांटे। उनके साथ पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुजीत धामी, मंजू देवी, सुनीता देवी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश खत्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें