अस्कोट में बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर धरना-प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद न्य?
- फोटो : PITHORAGARH
अस्कोट (पिथौरागढ़)। जनपद की बदहाल स्वास्थ्य सुविधा में सुधार के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
राज्य आंदोलनकारी मोहन पाठक के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार को अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र अस्कोट में एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कुमाऊं मंडल में स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल हैं। प्रदर्शनकारियों ने कुमाऊं के सबसे बड़े अस्पताल एसटीएच हल्द्वानी को एम्स की तर्ज पर विकसित करने की मांग की। कांग्रेस नेता प्रदीप पाल ने कहा कि कुमाऊं के अस्पतालों में डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के पद खाली हैं। कोरोना काल में बेरोजगारी और चुनौती बढ़ने के बावजूद खाली पदों को नहीं भरा गया है। इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर राज्य आंदोलनकारी वीरजंग पाल, गोविंद रावत, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष तरुण पाल, तनुज पाल, त्रिलोक बिष्ट, जीवन धामी, विक्रम पाल, दिनेश पाल, गोविंद पाल, जयबहादुर पाल, हरीश पंत, बहादुर बिष्ट, रूप सिंह भंडारी, होशियार सिंह पाल, राजेंद्र बोरा, हिमांशु चुफाल, आशा पाल, योगेंद्र पाल, अजय अवस्थी आदि रहे।