फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: कैलाश यात्रा की राह में आया पहाड़, गर्बाधार-तंपा में मलबा गिरने से श्रद्धालु धारचूला में फंसे, BRO जुटा

Sat, 18 Jul 2026 03:46 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

धारचूला के तवाघाट-गुंजी कैलाश यात्रा मार्ग पर गर्बाधार और तंपा मंदिर के बीच पहाड़ी से गिरे मलबे और बोल्डरों ने कैलाश मानसरोवर यात्रा के चौथे दल के यात्रियों की राह रोक दी।
विज्ञापन
गर्बाधार-तंपा में मलबा आया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ जिले के धारचूला के तवाघाट-गुंजी कैलाश यात्रा मार्ग पर गर्बाधार और तंपा मंदिर के बीच पहाड़ी से गिरे मलबे और बोल्डरों ने कैलाश मानसरोवर यात्रा के चौथे दल के यात्रियों की राह रोक दी। सड़क की बदहाल स्थिति को देखते हुए यात्रियों को धारचूला में रोका गया है। सड़क खुलने पर यात्री रविवार को धारचूला से गुंजी रवाना होंगे।
विज्ञापन


चौथे दल के 50 यात्रियों को शनिवार को केएमवीएन पर्यटक आवास गृह से गुंजी को रवाना होना था। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। इसी बीच सूचना मिली कि गर्बाधार एवं तंपा मंदिर के बीच सुबह पांच बजे के पास भारी मलबा, बोल्डर गिरे हैं। यात्राधिकारी धन सिंह बिष्ट ने बताया कि सड़क बाधित होने के चलते चौथे दल के यात्रियों को धारचूला में ही रोका गया है।

बीआरओ के कार्मिक जेसीबी से मलबा, बोल्डर हटाकर सड़क खुलने में जुटे हैं। सड़क बंद होने पर पांगला पुलिस ने धारचूला से गुंजी जाने वाले वाहनों को पांगला में ही रोक दिया। करीब पांच-छह वाहन चालक सड़क खुलने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें