फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सफाई कर्मी पालिका परिसर में गरजे, क्रमिक अनशन जारी

Fri, 17 Jul 2026 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ की स्थानीय शाखा का सात सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन लगातार जारी है। शुक्रवार को कर्मचारियों ने ठेका प्रथा समाप्त करने समेत अन्य मांगों पर प्रदेश सरकार की उदासीनता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। आंदोलन के तहत पर्यावरण मित्र विशाल वाल्मीकि और हीरा लाल वाल्मीकि क्रमिक अनशन पर बैठे। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि सात सूत्रीय मांगों को लेकर अब तक आंदोलन के पांच चरण पूरे किए जा चुके हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें