फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ के हमले में पूर्व शिक्षक की मौत

विज्ञापन
हीरा बल्लभ (फाइल) - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। थल कस्बे में लावारिस सांड़ के हमले में 85 वर्षीय पूर्व शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

थल निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक हीराबल्लभ उपाध्याय सात फरवरी की शाम चार बजे टहलकर घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान लावारिस सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। सांड़ ने उन्हें सींगों से उठाकर कई फुट ऊंचाई तक उछाल दिया। जमीन पर गिरने से सिर में गहरी चोट लग गई। इससे हीराबल्लभ गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन सिर से अधिक रक्तस्राव होने पर उन्होंने आधे रास्ते में लेकघाटी के पास पहुंचने तक दम तोड़ दिया। रामगंगा और बहुला नदी के संगम पर मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बड़े बेटे पूरन उपाध्याय और छोटे बेटे प्रमोद उपाध्याय ने चिता को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

उनके शोक में थल बाजार तीन घंटे बंद रहा। सुरेश जोशी, जगदीश जोशी, धीरज कार्की, बृजेश सत्याल, गंगा सिंह मेहता, बलवंत सत्याल, सुनील सत्याल, भूपेंद्र जंगपांगी सहित कई व्यापारियों ने शोक व्यक्त किया है।
12 से अधिक लोगों पर कर चुका हमला
थल। क्षेत्र में छोड़े गए लावारिस पशु लोगों के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। यह लावारिस सांड़ पिछले एक साल में 12 से अधिक लोगों पर हमले कर चुका है। इसके बाद भी इस सांड़ को पशुशाला नहीं भेजा गया। इस कारण एक बुजुर्ग को अपनी जान गंवानी पड़ी। सांड़ के हमले में जान गंवाने वाले पूर्व शिक्षक हीराबल्लभ उपाध्याय अमर उजाला समाचार पत्र के वितरक प्रमोद कुमार उपाध्याय के पिता थे। इसलिए क्षेत्र के प्रेस प्रतिनिधियों सहित तमाम लोगों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें