फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

107 प्रत्याशियों पर आपराधिक और 61 पर गंभीर आपराधिक मुकदमे

विज्ञापन
ADR Report on Candidature of Uttarakhand MLA
विज्ञापन
पिथौरागढ़। उत्तराखंड इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने विधानसभा चुनाव 2022 में चुनाव लड़ने वाले 632 उम्मीदवारों में से 626 उम्मीदवारों के शपथ पत्रों का विश्लेषण किया है। इसमें 202 राष्ट्रीय दलों से, 134 राज्य दल, 137 गैर मान्यता दल, 153 निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। जिसमें 107 उम्मीदवारों में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। 61 उम्मीदवारों में गंभीर आपराधिक मामले और 252 उम्मीदवार करोड़पति हैं। विधानसभा चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के 70 प्रत्याशियों में से 23 प्रत्याशियों पर गंभीर आपराधिक मामले हैं।
विज्ञापन

भाजपा के 70 प्रत्याशियों में से 13 उम्मीदवारों पर, आप के 69 प्रत्याशियों में से 15 प्रत्याशियों और बीएसपी के 54 उम्मीदवारों में से 10 प्रतिशत और उक्रांद के 42 उम्मीदवारों में से सात पर आपराधिक मामले हैं। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों ने सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। राजनीतिक पार्टियों ने आपराधिक मामले वाले 17 प्रतिशत उम्मीदवारों को टिकट दिया है। उत्तराखंड में चुनाव लड़ने वाले सभी प्रमुख दलों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित करने वाले 17 प्रतिशत से 33 प्रतिशत उम्मीदवारों को टिकट दिए हैं।
सर्वोच्च न्यायालय ने 13 फरवरी 2020 को अपने निर्देशों में विशेष रूप से राजनीतिक दलों को आपराधिक छवि वाले उम्मीदवारों को चुनने और साफ छवि वाले उम्मीदवारों को टिकट न देेने के कारण बताने के निर्देश दिए थे। यह आंकड़े स्पष्ट रूप से बताते हैं कि राजनीतिक दलों को चुनाव प्रणाली में सुधार करने में कोई दिलचस्पी नहीं है और हमारे लोकतंत्र में कानून तोड़ने वाले उम्मीदवार जीतने के बाद कानून बनाने वाले विधायक बन जाते हैं।
विज्ञापन

लक्सर से कांग्रेस के उम्मीदवार अंतिकेश सैनी अरबपति
पिथौरागढ़। राजनीतिक दलों ने खुद धनबल की राजनीति को बढ़ावा दिया है। भाजपा के 70 प्रत्याशियों में से 60 प्रत्याशी, कांग्रेस के 56, आप के 31, बीएसपी के 18 और यूकेडी के 12 उम्मीदवारों ने एक करोड़ से ज्यादा संपत्ति घोषित की है। विधानसभा चुनाव 2022 में सबसे ज्यादा संपत्ति हरिद्वार जिले की लक्सर क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार अंतिकेश सैनी ने घोषित की है। उनकी चल संपत्ति 29.90 करोड़ और अचल संपत्ति 94 करोड़ और कुल संपत्ति 1.23 अरब रुपये है।
इसके बाद पौड़ी गढ़वाल जिले के चौबट्टाखाल से भाजपा के विधायक प्रत्याशी सतपाल महाराज की चल संपत्ति 6.96 करोड़ रुपये है। उनकी अचल संपत्ति 80.37 करोड़ रुपये है। कुल संपत्ति 87.34 करोड़ रुपये है। इसके बाद पौड़ी गढ़वाल जिले के श्रीनगर सीट से उक्रांद के प्रत्याशी मोहन काला की चल संपत्ति 6.27 करोड़ रुपये है। उनकी अचल संपत्ति 76.25 करोड़ और कुल संपत्ति 82.52 करोड़ रुपये है।
एक उम्मीदवार ने घोषित की शून्य संपत्ति
पिथौरागढ़। विधानसभा क्षेत्र बीएचईएल रानीपुर से निर्दलीय प्रत्याशी उम्मीदवार मुर्सलीन कुरैशी ने अपनी शून्य संपत्ति घोषित की है। इसके बाद श्रीनगर विधानसभा से एसयूसीआई (सी) के प्रत्याशी ने अपनी चल संपत्ति 1000, अचल संपत्ति शून्य और कुल संपत्ति एक हजार घोषित की है। लोहाघाट विधानसभा से एसपी के उम्मीदवार निसार खान ने अपनी चल संपत्ति 1500 और अचल संपत्ति शून्य और कुल संपत्ति 1500 घोषित की है। कोटद्वार से राइट टू रिकॉल पार्टी के उम्मीदवार आकाश नेगी ने अपनी चल संपत्ति 4548, अचल संपत्ति शून्य और कुल संपत्ति 4548 घोषित की है।
244 प्रत्याशियों ने शैक्षिक योग्यता घोषित की पांचवीं से 12वीं पास
पिथौरागढ़। विधानसभा चुनाव में 244 प्रत्याशी करीब 39 प्रतिशत उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षिक योग्यता पांचवीं से 12वीं तक घोषित की है। 344 प्रत्याशियों ने करीब 55 प्रतिशत ने अपनी शैक्षिक योग्यता स्नातक और इससे ज्यादा घोषित की है। 26 उम्मीदवारों अपनी योग्यता साक्षर और तीन उम्मीदवारों ने शैक्षिक योग्यता निरक्षर घोषित की है। दो उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षिक योग्यता घोषित नहीं की है।
विज्ञापन

प्रदेश की 70 विधानसभाओं में दावेदारों की स्थिति
जिला कुल सीटें उम्मीदवार
हरिद्वार 11 110
देहरादून 10 117
ऊधम सिंह नगर 09 72
नैनीताल 06 63
अल्मोड़ा 06 50
पौड़ी गढ़वाल 06 47
टिहरी गढ़वाल 06 38
पिथौरागढ़ 04 28
चमोली 03 31
उत्तरकाशी 03 23
रुद्रप्रयाग 02 25
बागेश्वर 02 14
चंपावत 02 14
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें